मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली मेट्रो को 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीक़े से खोला जाएगा, पहले चरण में केवल एक लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मेट्रो को फिर से शुरू करने के दिल्ली सरकार के सुझाव को मंजूरी दे दी है| मेट्रो सेवाओं को 7 सितंबर से फेजवाइस तरीके…

दिल्ली मेट्रो को 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीक़े से खोला जाएगा, पहले चरण में केवल एक लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो को 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीक़े से खोला जाएगा, पहले चरण में केवल एक लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मेट्रो को फिर से शुरू करने के दिल्ली सरकार के सुझाव को मंजूरी दे दी है| मेट्रो सेवाओं को 7 सितंबर से फेजवाइस तरीके से शुरू किया जाएगा|




केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,' मेट्रो शुरू करने के लिए एसओपी (SOP) जारी की है| 7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं को श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन मेट्रो सिस्टम में एक से अधिक लाइन हैं, वे अलग-अलग लाइनों को 7 सितंबर से योजनाबद्ध तरीके से खोलेंगे, ताकि 12 सितंबर तक सभी कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाए




 दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख ने कहा,''प्रारंभ में, हम केवल एक लाइन खोलेंगे और परिचालन समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक होगा|




दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख ने कहा,''मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी|




पहले चरण में 7 सितंबर को समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक येलो लाइन शुरू की जाएगी। दूसरे चरण में 9 सितंबर को हम तीन और लाइनें शुरू करेंगे- ब्लू लाइन, पिंक लाइन और गुड़गांव लाइन|तीसरे चरण में 10 सितंबर को हम अवलोकन करके रेड लाइन (गाजियाबाद से रिठाला), बहादुरगढ़ लाइन और फरीदाबाद लाइन शुरू करें|





  • कंटेनमेंट जोन में मेट्रो और स्टेशन के दरवाजे बंद रहेंगे|
  • मेट्रो में मास्क पहना जरूरी|
  • मेट्रो स्टेशन से भी खरीदा जा सकता है मास्क|
  • टोकन मिलेंगे, ज्यादा जोर कैश लेस पर होगा|
  • हर दिन सैनिटाइजेशन किया जाएगा|
  • मोनो रेल और मुंबई मेट्रो अक्टूबर 2020 से चलेंगी|
  • थर्मल सकेनिंग के बाद जाने की इजाजत मिलेगी|
  • सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न होने पर उस जगह मेट्रो बंद भी की जा सकती है|
  • सभी लोग मास्क जरूर पहने, मास्क स्टेशन पर भी मिलेगा लेकिन महंगा मिलेगा|
  • स्टेशन में जहां कहा जाए सिर्फ वहीं पर खड़े हों इधर उधर खड़े नहीं होना है|
  • मार्किंग होगी और इसको कैमरा के जरिए पूरी तरह मॉनिटर किया जाएगा|
  • अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ तो वहां मेट्रो नहीं रुकेगी और आपके सामने से निकल जाएगी|
  • कंटेनमेंट जोन के अंदर कोई मेट्रो स्टेशन हुआ तो वह बंद रहेगा|
  • मेट्रो यात्रा के दौरान आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग अनिवार्य रहेगा|
  • मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक चलेगी|
  • येलो लाइन मेट्रो सबसे पहले चलेगी|
  • 9 सितंबर से ब्लू लाइन मेट्रो चलेगी|
  • 10 सितंबर से रेड, ग्रीन, पर्पल लाइन मेट्रो चलेगी|
  • 11 सितंबर से सुबह 7 से 1 और शाम को 4 से 10 बजे तक चलेगी|
  • 12 सितंबर से पूरे टाइम मेट्रो चलेगी और एयरपोर्ट लाइन भी शुरू हो जाएगी|
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।