मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्र की 'स्कूल एजुकेशन रैंकिंग में पंजाब नंबर-1' रिपोर्ट पर भड़के सिसोदिया, बोले- मोदी जी और कैप्टन साहब के बीच चल रही है दोस्ती

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट में चंडीगढ़, पंजाब, तमिलनाडु और केरल राज्य टॉप पर हैं| स्कूल एजुकेशन रैंकिंग की रिपोर्ट को लेकर…

केंद्र की 'स्कूल एजुकेशन रैंकिंग में पंजाब नंबर-1' रिपोर्ट पर भड़के सिसोदिया, बोले- मोदी जी और कैप्टन साहब के बीच चल रही है दोस्ती
केंद्र की 'स्कूल एजुकेशन रैंकिंग में पंजाब नंबर-1' रिपोर्ट पर भड़के सिसोदिया, बोले- मोदी जी और कैप्टन साहब के बीच चल रही है दोस्ती | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में स्कूल एजुकेशन रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट में चंडीगढ़, पंजाब, तमिलनाडु और केरल राज्य टॉप पर हैं| स्कूल एजुकेशन रैंकिंग की रिपोर्ट को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है| इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पीएम मोदी और सीएम अमरिंदर सिंह के बीच दोस्ती चल रही है|




दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'' कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने देश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पंजाब के सरकारी स्कूल सबसे शानदार हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूल बेकार हैं|



सिसोदिया ने कहा कि,''ये रिपोर्ट बताती है कि मोदी जी और कैप्टन साहब की दोस्ती चल रही है, पंजाब के चुनाव से कुछ समय पहले ये रिपोर्ट जारी की गई है। ये रिपोर्ट कैप्टन साहब को मोदी जी के आशीर्वाद के रूप में जारी की गई है|



सिसोदिया ने कहा कि,''मोदी जी ने पंजाब में कैप्टेन साहब के 5 साल में सरकारी स्कूलों पर हुए काम को देश में नम्बर-1 बताया है. जबकि वहाँ हज़ारों सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए या Pvt सेक्टर के हवाले कर दिए गए. जनता सरकारी स्कूलों की बदहाली से परेशान है।लेकिन मोदी जी कैप्टन साहब को आशीर्वाद दे रहे हैं| मोदी जी की Report कह रही है पंजाब के सरकारी स्कूल No.1 है और दिल्ली के सरकारी स्कूल बेकार है। मोदी जी की Report पंजाब चुनावों के लिए मोदी-कैप्टन की दोस्ती दिखाती है। पिछले चुनावों में भी कैप्टन को मोदी जी का आशीर्वाद मिला था, इस बार भी आशीर्वाद मिल रहा है|




Modi और Captain की जुगलबंदी- कैप्टन की शिक्षा में नाकामी छिपाने के लिए मोदी जी ने Report जारी की है कि Punjab के सरकारी स्कूल No.1 है|  कुछ दिन बाद मोदी जी Report जारी करेंगे, कैप्टन के सरकारी अस्पताल बहुत बढ़िया है| पंजाब के Govt Schools की सच्चाई तो Parents से पूछो|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।