गोंडा: गोंडा पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर उठे सवाल..महिला ने शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप|SP के आदेश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ केस| महिला की मजबूरी का सिपाही लालू कुमार विन्द ने उठाया फायदा| शादी का झांसा देकर लगभग डेढ़ साल तक करता रहा महिला से दुष्कर्म..शादी का दबाव बनाने पर महिला को जान से मारने की सिपाही ने दी धमकी|
रोडवेज बस स्टैंड पर पीड़ित महिला और सिपाही की हुई थी मुलाकात| सिपाही गोंडा नगर कोतवाली के रोड में पुलिस चौकी पर है तैनात,पीड़ित महिला ने सिपाही के खिलाफ दी थी तहरीर| SP के आदेश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ केस| पूरे मामले की जांच में जुटी महिला थाना गोंडा की पुलिस।
खबर के मुताबिक, गोंडा जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पति से उसकी नहीं बनती थी। युवती के मुताबिक इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान मेें रहने लगी। तकरीबन डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात एक सिपाही से हुई। मुलाकात के वक्त वो बस स्टैंड पर खड़ी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान बातचीत में युवती ने अपनी परेशानी सिपाही को बताई। जिसपर सिपाही ने युवती को मदद का भरोसा दिलाते हुए उसका नंबर ले लिया। सिपाही ने युवती को भरोसा दिलाया कि वो सारी समस्या सुलझा देगा। उस दिन जाने के बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो जाओगी तो सारा मामला सुलट जाएगा।
सिपाही के कहने में आकर जब वह शहर में आकर रहने लगी तो सिपाही ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। उस समय भी सिपाही ने उसे समझा दिया। जिसके चलते वो सिपाही के झांसे में आ गई और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अब जब पीड़िता जब भी उससे शिकायत करने की बात करती है तो सिपाही उसे जान से मारने की धमकी देता है। किसी तरह पीड़िता ने एसपी तक पहुंचकर उनसे अपनी व्यथा बताई है। एसपी ने महिला थानाप्रभारी को जांच सौंपी गई।
युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो रहने पर सारा मामला सुलट जाएगा। शहर में आकर रहने पर सिपाही ने उससे शादी की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। आरोप है कि सिपाही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह पुलिस में शिकायत करने जा रही थी तो सिपाही ने उसे रोक लिया और कहा कि उसी से शादी करेगा। इसके बाद सिपाही उसे ट्रेन से अपने घर ले जा रहा था। मगर ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर वापस लौटा लाया। गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वापस लौटने का कारण पूछा तो गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव