मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं| इस भूकंप की तीव्रता 5.9 पाई गई है| अभी किसी भी तरह के जानम…

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं| इस भूकंप की तीव्रता 5.9 पाई गई है| अभी किसी भी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में दहशत है|



नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शाम 07:55 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के 79 किमी दक्षिण में था और इसकी गहराई जमीन से 70.66 किमी नीचे थी|



भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, डोडा, उधमपुर, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर में भी इसके झटके महसूस किए गए।



इससे पहले साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लेकिन तब इसकी तीव्रता महज 3.8 रही थी। रात 1:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त झज्जर का बेरी भूकंप का केंद्र रहा था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके के साथ हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।