मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केजरीवाल सरकार ने बाजारों में Lockdown लागू करने के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, अब शादियों में भी 200 की जगह 50 लोग ही होंगे शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्त…

केजरीवाल सरकार ने बाजारों में Lockdown लागू करने के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, अब शादियों में भी 200 की जगह 50 लोग ही होंगे शामिल
केजरीवाल सरकार ने बाजारों में Lockdown लागू करने के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, अब शादियों में भी 200 की जगह 50 लोग ही होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता।केजरीवाल ने कहा कि,'' अब शादियों में 200 की जगह 50 लोग ही शामिल होंगे। उपराज्यपाल के पास इसे अप्रूवल के लिए भेजा गया है|



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली सरकार ने शादियों में 200 लोगों की अनुमति के निर्णय को वापिस लेते हुए 200 की जगह 50 ही लोगों को अनुमति देने का निर्णय लिया है।




केजरीवाल ने कहा कि,'एक जनरल प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है कि अगर किसी बाज़ार में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है और उसके लोकल कोरोना होटस्पॉट बनने के चांसेज़ हैं, तो जरूरत पड़ने पर बाज़ार को कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाज़त दी जाए|




केजरीवाल ने कहा कि,' कोरोना की स्थिति को देखते हुए जो बाज़ार हॉट स्पॉट बन सकते हैं वहाँ जरुरत पड़ने पर एहतियात के तौर पर फिर से लॉकडाउन लगाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि,''सारी सरकारें और एजेंसियां मिलकर कोरोना को काबू में करने के लिए दोगुना प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन ये तब तक सफल नहीं होगा, जब तक आप लोग सावधानी नहीं बरतेंगे। आप सभी से अपील है कि अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए मास्क पहनें और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें |




केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह हर राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे हम जरूर इस पर जीत पाएंगे। उन्होंने केंद्र को शुक्रिया अदा किया है कि उसने दिल्ली सरकार द्वारा मांगे गए आईसीयू बेड उपलब्ध करने का आश्वासन दिया है। केजरीवाल को उम्मीद है कि केंद्र जब उन्हें 750 आईसीयू बेड मुहैया कराएगा तो हालात ठीक होंगे, जिसके लिए उनका धन्यवाद है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।