मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचकर कुलियों से मिले राहुल गांधी, पूछीं उनकी परेशानियां; कुली की यूनिफॉर्म पहनकर उठाया सामान

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज गुरुवार को आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान उठाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी…

आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचकर कुलियों से मिले राहुल गांधी, पूछीं उनकी परेशानियां; कुली की यूनिफॉर्म पहनकर उठाया सामान
आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचकर कुलियों से मिले राहुल गांधी, पूछीं उनकी परेशानियां; कुली की यूनिफॉर्म पहनकर उठाया सामान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज गुरुवार को आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान उठाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार को अचानक आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे..| ISBT पर मौजूद कुलियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल गांधी ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।



कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा,''जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है..


एक कुली ने बताया, "हम चाय पी रहे थे कि तभी 2-3 गाड़ी आकर रुकीं। हमें लगा कोई सवारी होगी जो सामान लेकर आई है। हमें बिलकुल नहीं पता था कि वे राहुल गांधी हैं और हमारे पास आकर बैठ गए। उन्होंने हमसे काम के बारे में पूछा, उन्होंने पूछा की हम कितना कमा लेते हैं, पहली मजदूरी कैसे की थी? हमने उनको अपनी समस्या बताई कि हमारे पास मेडिकल नहीं है।"



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा,''17 अगस्त को जब राहुल जी आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी गये थे, तब आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कुलियों ने इच्छा जतायी थी कि राहुल गांधी जी उनसे मिलें, उनकी समस्याओं को सुनें  आज सवेरे जननायक Rahul Gandhi जनता के बीच उनसे मिलने, उनकी परेशानियाँ समझने, उनको ढाँढस बन्धाने जा पहुँचे..|



राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा,'हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा मांगेंगे

इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया मांगेगे 

आनंद विहार रेलवे स्टेशन






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।