मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजनीति से प्रेरित': कनाडा सरकार के आरोपों पर MEA

नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है| इस बीच,कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवाएं नि…

राजनीति से प्रेरित': कनाडा सरकार के आरोपों पर MEA
राजनीति से प्रेरित': कनाडा सरकार के आरोपों पर MEA | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है| इस बीच,कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी गईं। दरअसल भारत और कनाडा के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया| ट्रूडो ने संसद में सोमवार (18 सितंबर, 2023) को कहा था कि,'' सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडाई खुफिया एजेंसियां आरोपों की जांच कर रही हैं। 



ट्रूडो ने संसद को बताया था कि उन्होंने पिछले सप्ताह जी-20 में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस हत्याकांड का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने (ट्रूडो ने) मोदी से कहा कि भारत सरकार की कोई भी संलिप्तता अस्वीकार्य होगी और उन्होंने (ट्रूडो ने) जांच में सहयोग मांगा। ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है। ट्रूडो ने कहा था कि देश की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही हैं।



कनाडा सरकार के आरोपों पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि , "हां ये आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें खारिज कर दिया था" | 



'कनाडा के आरोप राजनीति से प्रेरित': विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत के खिलाफ ट्रूडो के आरोप "राजनीतिक रूप से प्रेरित" हैं और पुष्टि की कि कनाडा ने आरोपों के संबंध में कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है। बागची ने कहा कि ,''हां, मुझे लगता है कि कुछ हद तक पूर्वाग्रह है। उन्होंने(कनाडा सरकार) आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की है। हमें ऐसा लगता है कि कनाडा सरकार के ये आरोप मुख्य रूप से राजनीति से प्रेरित हैं|



विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि,“हमारी ओर से, कनाडाई धरती पर आधारित आपराधिक गतिविधियों के बहुत विशिष्ट सबूत नियमित आधार पर कनाडाई अधिकारियों के साथ साझा किए गए हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है… ये आरोप ट्रूडो द्वारा पीएम मोदी के सामने उठाए गए थे, जब ट्रूडो भाग लेने के लिए भारत में थे। जी20 शिखर सम्मेलन और पीएम मोदी ने इसे खारिज कर दिया।'' 



हमें कनाडा से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है: MEA

भारत-कनाडा विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि,''हमें उपलब्ध कराई गई किसी भी विशिष्ट जानकारी पर गौर करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक हमें कनाडा से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है। हमारी ओर से कनाडा में रहकर कुछ लोगों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के बारे में विशिष्ट सबूत कनाडा के साथ साझा किए गए हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है|



.....इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना ठीक नहीं: MEA

कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा बढ़ाने के सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमारा मानना है कि सुरक्षा प्रदान करना मेजबान सरकार की ज़िम्मेदारी है। कुछ जगहों पर हमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था भी है। लेकिन इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना ठीक नहीं है। यह उचित स्थिति नहीं है।"


....राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए: MEA

MEA प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि,'हाँ, हमने कनाडा सरकार को सूचित किया है कि हमारी पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए। उनकी संख्या कनाडा में हमारी तुलना में बहुत अधिक है...| 



कनाडा के राजनयिकों को धमकियों की रिपोर्ट के सवाल पर MEA प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हम अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निश्चित रूप से भारत में विदेशी राजनयिकों को सभी तरह की सुरक्षा प्रदान करेंगे। हम कनाडा से भी उम्मीद करते हैं कि वे कनाडा में हमारे राजनयिकों के प्रति इसी तरह की संवेदनशीलता दिखाएंगे|


कनाडा को चिंता करने की ज़रूरत है: MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "प्रतिष्ठा को नुकसान की बात करें, अगर कोई देश है जिसे चिंता करने की ज़रूरत है, तो वह कनाडा है। जिसकी आतंकवादियों, उग्रवादियों और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ रही है।"


कनाडा सरकार....उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिन पर आतंकवाद के आरोप हैं: MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "कनाडा में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है, हम चाहते हैं कि कनाडा सरकार ऐसा न करे और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जिन पर आतंकवाद के आरोप हैं या उन्हें यहां भेजें... हमने पिछले कुछ वर्षों में 20-25 से अधिक लोगों के प्रत्यर्पण या कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार से अनुरोध किया है। लेकिन किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली।"



यह भी पढ़ें: MEA ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए जारी की 'एडवाइजरी', दी ये सलाह 


कनाडा में रहने वाले भारतीय छात्रों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने सावधानी बरतने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। हमारा वाणिज्य दूतावास वहां काम कर रहा है। हमने कहा है कि अगर उन्हें कोई समस्या आती है, तो वे हमारे वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें...हमारी वीजा पॉलिसी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि वे भारत के नागरिक हैं।"



यह भी पढ़ें: कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया ‘निष्कासित’, PM ट्रूडो ने भारत सरकार पर लगाया यह आरोप


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि, "यह बहुत ही निराशाजनक घटनाक्रम है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि कनाडा की ओर से उस देश में एक विशेष राजनीतिक लॉबी की जरूरतों को पूरा करने की स्पष्ट आवश्यकता के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से भारत के साथ अपने पूरे रिश्ते को खतरे में क्यों डालना पड़ा है। लेकिन अब हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे कि यह और खराब न हो। वे एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार हैं... अब भारतीय-हिंदू की सुरक्षा के खिलाफ खतरे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि एक बार कनाडा ने इसे शुरू कर दिया है, तो उन्हें उन खतरों के बारे में बहुत सचेत रहना चाहिए जो वे भड़का रहे हैं, जिसमें एक प्रकार का उग्रवाद शामिल है जो अब भारत में....पंजाब में मौजूद नहीं है। इसलिए मैं कनाडाई लोगों से आग्रह करूंगा कि वे भी गहरी सांस लें और जो वे कर रहे हैं उस पर पुनर्विचार करें।"




यह भी पढ़ें: ट्रूडो सरकार की कार्रवाई के जवाब में भारत ने कनाडाई राजनयिक को किया ‘निष्कासित’




यह भी पढ़ें: भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए 'वीज़ा सेवाएं' की निलंबित






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।