मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में एसिड अटैक: द्वारका में बाइक सवार युवकों ने नाबालिग छात्रा पर फेंका तेजाब, एक आरोपी अरेस्ट; NCW ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन इलाके में बाइक सवार एक युवक ने 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना…

दिल्ली में एसिड अटैक: द्वारका में बाइक सवार युवकों ने नाबालिग छात्रा पर फेंका तेजाब, एक आरोपी अरेस्ट; NCW ने लिया संज्ञान
दिल्ली में एसिड अटैक: द्वारका में बाइक सवार युवकों ने नाबालिग छात्रा पर फेंका तेजाब, एक आरोपी अरेस्ट; NCW ने लिया संज्ञान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन इलाके में बाइक सवार एक युवक ने 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के समय पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है| दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं|



पुलिस को सुबह 9 बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लड़के ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया। एक आरोपित को पकड़ लिया गया है। दूसरा फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं। 



दिल्ली पुलिस ने बताया,'' मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था|



दिल्ली पुलिस ने बताया,''लड़की का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है। डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे| पुलिस ने बताया,''घटना के वक्त लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है|


 दोनों आंखों में एसिड चला गया है: पीड़ित के पिता

पीड़ित लड़की के पिता ने कहा,"मेरी छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। दोनों लड़कों के चेहरे भी ढके हुए थे इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी (पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है|


पीड़ित लड़की की स्थिति स्थिर: द्वारका डीसीपी

द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा, ''पीड़िता का इलाज चल रहा है और वो 8% जली हुई है। उसकी स्थिति स्थिर है। मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए हमारी टीम कोशिश कर रही है, कार्रवाई जारी है|



NCW ने लिया संज्ञान

नाबालिग लड़की पर हुए तेजाब हमले का NCW (राष्ट्रीय महिला आयोग) ने संज्ञान लिया है। आयोग की एक टीम मामले की जांच करने और पीड़िता को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए अस्पताल पहुंचेगी|


SC की सख्ती के बाद भी एसिड आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहा है: DCW

 दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह छात्रा से मिलने अस्पताल जा रही हैं और पुलिस से मांग की है कि आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आरोपितों के पा??? एसिड आया कहां से और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी एसिड आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहा है। 



स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया,'' देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेज़ाब फेंककर निकल जाते हैं… क्या किसी को भी अब क़ानून का डर है ? क्यों तेज़ाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? SHAME|   



मालीवाल ने कहा,''द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?| उन्होंने कहा,'' आज ऐसिड देश में उतनी आसानी से बिक रहा है जितने आसानी से सब्ज़ी बिकती हैं। हमारे कई रिपोर्ट्स के बावजूद क्यूँ सरकार ऐसिड की रीटेल सेल को पूरी तरह से बैन नहीं करती?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।