मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली लाश; पांच आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में रविवार तड़के (जनवरी 01, 2023 को) एक कार ने 20 वर्षीय स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी और चार किलोमीटर तक उसे घसीटा। युवती का शव नग्न अवस्था में सड़क…

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली लाश; पांच आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली लाश; पांच आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में रविवार तड़के (जनवरी 01, 2023 को) एक कार ने 20 वर्षीय स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी और चार किलोमीटर तक उसे घसीटा। युवती का शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। इस घटना से जुड़ी कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है| फिलहाल,दिल्ली पुलिस ने कार में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों की पहचान मनोज मित्तल, दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27) और मिथुन (26)  के रूप में हुई है| आरोपित मनोज मित्तल भाजपा का नेता बताया जा रहा है।



दरअसल, कंझावला इलाके में 1 जनवरी को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।



जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। उनमें कार के नीचे युवती को घिसटते देखा जा सकता है।घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं| कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।


मृतक लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। शनिवार-रविवार की रात वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान कार सवार 5 युवकों ने युवती को टक्कर मार दी और 4 किलोमीटर तक उसे घसीटा|



दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला में युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसे एक कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा था। उन्होंने कहा,''कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा।  ये मामला बेहद भयानक है|



आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया,''पता चला कि घटना के समय लड़की स्कूटी से गिर गई और लड़की गाड़ी के नीचे आकर कई दूर तक घसीटते हुई गई। अभियुक्त की दलील है कि गाड़ी की शीशे बंद थे और म्यूजिक तेज आवाज पर बज रहा था इसलिए उन्हें पता नहीं चला। जब उन्हें पता चला वे मौके से भाग गए|



डीसीपी हरेंद्र सिंह ने ने कहा,''कार में बैठे 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके खिलाफ IPC धारा 304 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। आज हम उनको कोर्ट में पेश करेंगे और पुलिस रिमांड की मांग करेंगे। मृतका का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा|



सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया, AAP MLA की गाड़ी को तोड़ा

सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ा।


लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता: राखी बिरला

आप विधायक राखी बिरला ने कहा,'लोगों का गुस्सा जायज़ है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। उन दरिंदों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है|


मेरा सिर शर्म से झुक गया: एलजी

युवती को घसीट कर मारने के मामले में दिल्ली के एलजी ने कहा, "रविवार सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं| मैं पुलिस आयुक्त, दिल्ली के साथ निगरानी कर रहा हूं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है| फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है| पीड़ित के परिवार को हर संभव सहायता/मदद सुनिश्चित की जाएगी|


ये बेहद भयानक मामला:  DCW

 स्वाति मालीवाल ने कहा,''दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे?



AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,'' 3:23 AM एक हलवाई पुलिस को 22 बार फोन करके बताता है कि Car में एक लड़की नग्न अवस्था मे फंसी है लेकीन Police कुछ नहीं करती।  4:11 AM फोन आता है कि लड़की की लाश पड़ी है तो पुलिस लाश बरामद करने पहुचंती है। क्या ये LG और पुलिस पर सवालिया निशान नहीं लगाता?



सौरभ भारद्वाज ने कहा,''डीसीपी हरेंद्र सिंह पत्रकारों को धमकाते हैं कि अगर किसी ने कहा Rape हुआ है तो Police Action लेगी| मैं कहता हूँ इसकी जांच होनी चाहिए कि हो सकता है कि Rape हुआ हो|  LG नाव में घूमते हैं और कहते हैं कि उनका सिर शर्म से झुक गया, ऐसा होता तो DCP-SHO बर्खास्त हो गए होते|


 थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल BJP का अध्यक्ष और मंडल का सह-संयोजक: AAP

भारद्वाज ने कहा,''सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल BJP का अध्यक्ष और मंडल का सह-संयोजक है, इसलिए इस मामले की लीपापोती हो रही है क्योंकि LG को पता है कि इसमें BJP नेता शामिल हैं|  मैं एलजी विनय सक्सेना को चुनौती देता हूँ कि वो आरपियों की Call Detail Public करें|


एलजी सक्सेना को तुरंत बर्खास्त करें:AAP

भारद्वाज ने कहा,''BJP के गुंडे बच्ची को नंगा करके ले जा रहे हैं—पुलिस की औकात नहीं कि BJP की गाड़ी रोक ले, चश्मदीद गवाह ने 22 Call करे Police वालों को, BJP की गाड़ी का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस की 3 PCR मिलीं, Begumpur वाले को बताया कि वो लाश ले जा रहे हैं किसी ने नहीं रोका| भारद्वाज ने कहा,''LG Saxena को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए सड़कों पर हमारे घरों की बच्चियां निकलती हैं, BJP के दरिंदे Extra Service मांगते हैं, न मिलने पर हत्या कर देते हैं? जब Ankita Bhandari की हत्या हुई, मैं रात भर सो नहीं पाया—ये हमारी बच्ची भी हो सकती थी



उन्होंने कहा,''Police ने 304 A (Death due to negligence) का मुक़दमा दर्ज किया जो कमज़ोर धारा है, जिसमें जमानत Police Station में ही मिल जाती है। DCP Harendra Singh कहता है कि इन्होंने शराब पी है या नहीं, ये Medical से तय होगा लेकिन लड़की का Rape नहीं हुआ, इसकी पुष्टि करते हैं?



उन्होंने कहा,'12 km गाड़ी में लाश फंसाकर चलते रहे, और पुलिस कह रही है कि तेज़ Music की वजह से पता नहीं चला! Delhi Police के DCP Harendra Singh आरोपियों का बयान अपना Version बनाकर सामने रख रहे हैं| पुलिस की लीपापोती का नंगा उदाहरण है, इससे घटिया काम कोई पुलिस वाला नहीं कर सकता|


कोई दोषी कितना भी रसूखदार हो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए: केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लड़की के गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए। हमारी बहन के साथ जो हुआ बहन शर्मनाक है। केजरीवाल ने आज सोमवार को कहा,'कुछ लड़कों ने एक लड़की को Car से कई KM घसीटा जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। ये किसी की भी बेटी के साथ हो सकता है। कोई दोषी कितना भी रसूखदार, Politically Connected हो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अगर पत्रकारों को Arrest करेंगे तो आवाज़ कौन उठाएगा?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।