मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाते हुए फेंका ग्रेनेड, एक स्थानीय युवक घायल

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के एम.के. चौक के पास रविवार की रात सीआरपीएफ के वाहन पर ग्रेनेड फेंकने का प्रयास किया गया। निशाना चूक गया। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक,''एक स्थानीय लड़के को मामूली चोट…

श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाते हुए फेंका ग्रेनेड, एक स्थानीय युवक घायल
श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाते हुए फेंका ग्रेनेड, एक स्थानीय युवक घायल | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के एम.के. चौक के पास रविवार की रात सीआरपीएफ के वाहन पर ग्रेनेड फेंकने का प्रयास किया गया। निशाना चूक गया। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक,''एक स्थानीय लड़के को मामूली चोट आई है| हमले में घायल युवक हबाक निवासी समीर अहमद माला पुत्र मंजूर अहमद माला का उपचार चल रहा है।



आतंकियों ने रविवार शाम को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के जवान तो बाल-बाल बच गए, लेकिन एक स्थानीय युवक घायल हो गया। 



श्रीनगर पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान श्रीनगर के भीड़ वाले एमके चौक वाले इलाके में रूटीन गश्त पर थे। तभी आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। निशाना चूक जाने से सीआरपीएफ को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक स्थानीय युवक ग्रेनेड धमाके की चपेट में आ गया। ग्रेनेड धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाते हुए हमलावर फरार हो गए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।