मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: वैवाहिक कलह से गुजर रहे शख़्स ने पंखे से लटककर दी जान

नई दिल्ली: वैवाहिक कलह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में अपने घर में पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान लाहौरी गेट इलाके…

दिल्ली: वैवाहिक कलह से गुजर रहे शख़्स ने पंखे से लटककर दी जान
दिल्ली: वैवाहिक कलह से गुजर रहे शख़्स ने पंखे से लटककर दी जान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  वैवाहिक कलह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में अपने घर में पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान लाहौरी गेट इलाके के फरशखाना निवासी आसिफ मुमताज (40) के रूप में हुई है।


यह घटना सोमवार की है| फरशखाना निवासी आसिफ मुमताज की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह वजीराबाद में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। सोमवार को एक पारिवारिक बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि दंपति अलग-अलग रहेंगे।


 बैठक के कुछ घंटे के बाद आसिफ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिसकी सूचना आशिफ के भाई वसीम ने पुलिस को दी|  जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।



एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर पहुंचने पर, पुलिस ने व्यक्ति को एक सफेद कपड़े के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ पाया। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा, एक अपराध टीम निरीक्षण कर रही है, जबकि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही चल रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।