वाशिंगटन: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawa lBhutto) द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबानी हमले पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस (Ned Price) ने कहा कि वाशिंगटन नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच 'वाकयुद्ध' नहीं, रचनात्मक संवाद चाहता है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस (Ned Price) ने कहा, तथ्य यह है कि दोनों देशों के साथ हमारी साझेदारी है, निश्चित रूप से हम भारत और पाकिस्तान के बीच वाक युद्ध नहीं देखना चाहते। हम भारत और पाकिस्तान के बीच रचनात्मक बातचीत देखना चाहते हैं (और) हमें लगता है कि यह पाकिस्तान व भारत दोनों देशों की बेहतरी के लिए है।
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद को खत्म करने की आवश्यकता है और अमेरिका दोनों के लिए एक भागीदार के रूप में सहायता करने को तैयार है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह बयान एक के सवाल के जवाब में दिया, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने और बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी का उल्लेख किया था।