मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में दो गुटों में खूनी झड़प: एक युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली में दो गुटों के बीच (छह लोगों के बीच) हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई| मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है, जो बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं दूसरे गुट के लोग अल्प…

दिल्ली में दो गुटों में खूनी झड़प: एक युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
दिल्ली में दो गुटों में खूनी झड़प: एक युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में दो गुटों के बीच (छह लोगों के बीच) हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई| मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है, जो बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं दूसरे गुट के लोग अल्पसंख्य समाज के बताए जा रहे हैं। मामला बुधवार शाम (12 अक्टूबर) का बताया जा रहा है। युवक की मौत के बाद रविवार (16 अक्टूबर) को मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया| हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामल में हत्या का केस दर्ज़ कर लिया है|



मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में  बुधवार की शाम (12 अक्टूबर) एक गुट के नितेश, आलोक और मॉन्टी और दूसरे गुट के उफीजा, अदनान और अब्बास के बीच मारपीट हो गई| मारपीट में नितेश और आलोक घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ घायल नितेश की 15 अक्टूबर को मौत हो गई नितेश की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया| 



 कुछ लोगों ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने साफ़ कहा है कि लड़ाई में कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है| पुलिस ने ये भी बताया कि मृतक नितेश और घायल आलोक, दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड हैं| पुलिस के मुताबिक मृतक नितेश और आलोक पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं|



सेंट्रल दिल्ली DCP श्वेता चौहान ने कहा,''दो गुटों में आपस में झगड़ा हुआ जिसमें आलोक, नितेश और मोंटी एक गुट में थे और दूसरे गुट में तीन और लोग थे। हमने DD एंट्री कर मामला IPC की धारा 308 के तहत दर्ज़ किया था। नितेश की कल अस्पताल में मृत्यु हुई है। हमने अब इसमें हत्या का मामला दर्ज़ किया है|



DCP श्वेता चौहान ने कहा,'नितेश और आलोक के ऊपर पहले से आपराधिक मामले हैं। इन लोगों ने दूसरे लड़कों को रोककर मारा है। यह दो पक्षों के बीच का मामला है और अब तक इसमें कोई सांप्रदायिक कारण सामने नहीं आया है। हमने उफीज़ा, अदनान और अब्बास की पहचान की है। वह फरार हैं। इनकी तलाश जारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।