नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तलब किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर LG विनय कुमार सक्सेना पर हमला किया है| दिल्ली की कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार केंद्र पर परोक्ष हमले में सिसोदिया ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बहुत खराब है| ऐसा लगता है कि दिल्ली अब अपराध की राजधानी बन गई है।"
सिसोदिया ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा,''मैं आपका (Vinay Kumar Saxena) ध्यान दिल्ली में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की ओर दिलाना चाहता हूँ। आपके संज्ञान में होगा कि दिल्ली के बलजीत नगर में दो दिन पहले नीतीश नामक युवक की गुंडों ने दिन दहाड़े पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद से गुंडे फ़रार है और पुलिस परिवार को केवल उचित कार्रवाई की तसल्ली दे रही है। इस समय उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी? यह सोचकर ही दिल दहल जाता है।
दिल्ली में इस महीने में ही जिस तरह एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं, वह दिल दहलाने वाली हैं।
● पिछले हफ्ते ही सुंदर नगरी में एक 25 वर्षीय युवक मनीष की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
●इसके पहले भी दशहरा के दिन मेला देखकर लौट रहे 17 साल के शिवम की जहांगीर पुरी में चाकू घोंपकर हत्या कर दो थी। मीडिया में मैंने पढ़ा कि हत्यारे इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस मासूम को मार डाला।
● इसके एक सप्ताह पहले ही दिल्ली के एक केंद्रीय विद्यालय परिसर में बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था।
● इसी सप्ताह भलसवा डेयरी इलाके में इंस्टाग्राम पर फोलोअर बढ़ाने के लिए अपराधियों ने डबल मर्डर किया।
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि,''ऐसा लगता है कि दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई खौफ़ ही नहीं है। दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाकर रखने की ज़िम्मेदारी संविधान ने आपको दी है। दिल्ली पुलिस सीधे आपको रिपोर्ट करती है। मेरा आपसे निवेदन है कि थोड़ा ध्यान इस ओर भी दें।
सिसोदिया ने कहा है कि,'थोड़ा भी समय अगर आप (Vinay Kumar Saxena) दिल्ली पुलिस के कामकाज पर नज़र रखने और दिल्ली में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को ठीक करने में लगाएँ तो इससे दिल्ली के आम नागरिकों का भी थोड़ा भला होगा।
मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP
केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के आवास समेत 21 जगहों पर CBI रेड
यह भी पढ़ें: ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां