मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल से CBI की पूछताछ, आप बोलीं- यह लोकतंत्र की हत्या, भाजपा का हमला

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को CBI के सामने पेश हुए | केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के…

दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल से CBI की पूछताछ, आप बोलीं- यह लोकतंत्र की हत्या, भाजपा का हमला
दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल से CBI की पूछताछ, आप बोलीं- यह लोकतंत्र की हत्या, भाजपा का हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को CBI के सामने पेश हुए | केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश हुए। केजरीवाल को उस मामले में गवाह के तौर पर तलब किया गया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था| तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के कविता से ईडी इस मामले में पहले ही पूछताछ कर चुकी है।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के ख़िलाफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में 

विरोध प्रदर्शन कर रही है| CBI कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।



BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ़्तार करना है: CM 

CBI के सामने पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है| जब कुछ ग़लत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ़्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ़्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है|


कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा|


भाजपा वाले CBI को कंट्रोल करते हैं

CBI की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जो प्रश्न पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले CBI को कंट्रोल करते हैं।"



केजरीवाल झूकेगा नहीं लड़ता रहेगा: संजय सिंह

AAP नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा, "जो मामला है यह देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जो मॉडल चलाने का अरविंद केजरीवाल ने काम किया है उसके ख़िलाफ है। केजरीवाल झूकेगा नहीं लड़ता रहेगा|


यह लोकतंत्र की हत्या: रामनिवास गोयल

दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है और यह सोची समझी साजिश है और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं... CBI ने मनीष, सत्येंद्र जी को कुछ सवाल पूछने के लिए बुलाया था। 2 साल तक CBI जांच करती रही उसके बाद गिरफ़्तार कर लिया... यह धंधा बन गया है कि हर विपक्षी दल के पीछे इस ढंग से CBI लगाना उचित नहीं है:


BJP जानती है कि उनका पतन AAP के हाथों होगा: राघव चड्ढा

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा,जिस प्रकार से कंस को पता था कि भगवान श्री कृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्री कृष्ण को हानि पहुंचाई जाए लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए। उसी प्रकार आज BJP जानती है कि उनका पतन AAP के हाथों होगा|


दो शाह बैठे हैं---- एक अमित शाह और एक तानाशाह ....वे हर दिन फरमान जारी करते हैं: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,इन्होंने(BJP) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद जी को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह वे हर दिन फरमान जारी करते हैं|


सारा षड्यंत्र गिरफ़्तार करने के लिए हो रहा हैं: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा,''सारा षड्यंत्र गिरफ़्तार करने के लिए हो रहा है। जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया पर उतारू हैं और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा बुलाया गया है वह दिखा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तोड़ना चाहते हैं। हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा|'' 



BJP का केजरीवाल के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया

उधर,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं /नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल बताएं कि जब पाकिस्तान पर आक्रमण हुआ तब किसने सेना पर उंगली उठाई? जिनके साथ अरविंद केजरीवाल खड़े हैं वह राष्ट्र विरोधी हैं।"



भ्रष्ट शासन का युग: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति को लागू करके "भ्रष्ट शासन का युग" लाने का आरोप लगाया।



आबकारी घोटाले का सरगना कौन?

केजरीवाल के बयान का जिक्र करते हुए, पात्रा ने कहा कि दिल्ली के सीएम दावा करते हैं कि वह भारत से प्यार करते हैं, लेकिन वह वास्तव में अपनी स्थिति से प्यार करते हैं। पात्रा ने सीबीआई जांच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री  केजरीवाल के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एकजुटता दिखाने के बाद विपक्षी एकता पर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि यह "भ्रष्टाचारियों की बारात" है।



पात्रा ने कहा,''“सीबीआई यहां यह जांच करने के लिए है कि दिल्ली के आबकारी घोटाले का सरगना कौन था… क्या यह सच नहीं है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव ने मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार किया कि 2021 में नीति में बदलाव केजरीवाल के आवास पर किए गए थे…..| यही पूछताछ होनी है...? तत्कालीन आबकारी मंत्री के रूप में सिसोदिया ने नीति का संचालन किया था।


केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार किया

पात्रा ने कहा "अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता। मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया। अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार किया|



पात्रा ने आरोप लगाया, यह कहते हुए कि दिल्ली के सीएम "सिसोदिया के दस्ताने पहने हुए" मामले में शामिल थे, लेकिन अब समय आ गया है कि दिल्ली आबकारी नीति में "बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार" के पीछे का हाथ सामने आना चाहिए।



मामले में AAP नेता विजय नायर की अहम भूमिका

पात्रा ने यह भी कहा कि पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर की अहम भूमिका है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र में नायर के नाम का उल्लेख करते हुए, पात्रा ने कहा कि नायर ने व्यवसायी समीर महेंद्रू और केजरीवाल के बीच एक बैठक कराई, जिसमें जांच की मांग की गई है। "क्या आपने समीर महेंद्रू को फेसटाइम किया या नहीं?" 



पात्रा ने केजरीवाल के दावों को खारिज करते हुए पूछा कि उनके खिलाफ संघीय एजेंसियों का "दुरुपयोग" किया जा रहा है। “सिर्फ इसलिए कि आप सीएम हैं, एक वीआईपी, क्या आपकी जांच नहीं होनी चाहिए? 


आबकारी नीति से दिल्ली को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आप सरकार की आबकारी नीति से दिल्ली को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और पूछा कि अगर आप की शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसे क्यों खत्म कर दिया गया। उन्होंने केजरीवाल से यह जवाब भी मांगा कि क्या शराब के थोक विक्रेताओं का कमीशन 2% से बढ़ाकर 12% किया गया और क्या आप ने भी इसका एक हिस्सा लिया। "आपने कमीशन क्यों बढ़ाया"? पात्रा ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए, जिसमें नीति को लागू करते समय नीति पर तत्कालीन आबकारी आयुक्त की सिफारिशों पर विचार क्यों नहीं किया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।