नई दिल्ली: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के 'दिल्ली के कोरोना संक्रमित मामलों का बहुत प्रभाव हरियाणा पर पड़ रहा है''' वाले बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''आरोप प्रत्यारोप से बीमारी खत्म नहीं होगी। मैं इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहता। देश में कहीं भी कोरोना है तो ये अच्छी बात नहीं है। हरियाणा में कोरोना है या दिल्ली में कोरोना है तो ये अच्छी बात नहीं है|
आज सुबह हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि,''प्रदेश में रोज़ाना कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा लगभग 9,000 हज़ार है, इनमें से आधे से ज़्यादा मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के हैं। दिल्ली के संक्रमित मामलों का हरियाणा पर बहुत प्रभाव पड़ता है और पड़ रहा है|
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि,''कल दिल्ली में कोरोना के 18,286 मामले आए थे और पॉजिटिविटी दर 27.8% थी, लगातार 4 दिनों से कोरोना के मामले कम आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,85,00,000 डोज दी जा चुकी है, 100% योग्य आबादी के लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, 80% लोगों को दूसरी डोज दी गई|अब तक प्रीकॉशन डोज़ 1,28,000 लोगों को लगाई जा चुकी है। दिल्ली में मामले घट रहे हैं और आज कोरोना के लगभग 14,000 मामले आने चाहिए|