मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कल किया जाएगा: केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली…

पंजाब के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कल किया जाएगा: केजरीवाल
पंजाब के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कल किया जाएगा: केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''पंजाब के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कल 12 बजे किया जाएगा|



बता दें कि, पिछले हफ्ते केजरीवाल ने एक फोन नंबर जारी किया था और पंजाब के लोगों से जवाब मांगा था कि वे बताएं कि वे आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में किसे देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि पार्टी भगवंत मान को जिम्मेदारी देने की इच्छुक है, लेकिन उन्होंने खुद लोगों की पसंद मांगने का सुझाव दिया।



पंजाब के लोगों को सोमवार शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 7074870748 पर एसएमएस, व्हाट्सएप या वॉयस मैसेज के जरिए अपनी पसंद देने को कहा गया है।



केजरीवाल ने पिछले हफ्ते जब अभियान शुरू किया था, तब उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर कर दिया था और कहा था कि शीर्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद की जाएगी।



रविवार को, आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी को उसके "जनता चुनेगी अपना सीएम" अभियान पर लगभग 15 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं।चीमा ने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा दिखाया गया उत्साह इस बात का प्रमाण है कि इस बार आप निश्चित रूप से पंजाब में सरकार बनाएगी और वह भी स्पष्ट बहुमत के साथ।



 पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर कर दिया था। आप 20 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद शिअद जिसने 15 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी को तीन सीटें मिली थीं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।