मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोवा और पंजाब चुनावों में इस्तेमाल हुए शराब घोटाले के पैसे: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी ने जारी किया एक और स्टिंग वीडियो

नई दिल्ली: भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ एक और स्टिंग ऑपरेशन जारी कर गंभीर आरोप लगाए है| आरोप है कि,"आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब घोटाले का पैसों 'गोवा और पंजाब चुनाव…

गोवा और पंजाब चुनावों में इस्तेमाल हुए शराब घोटाले के पैसे: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी ने जारी किया एक और स्टिंग वीडियो
गोवा और पंजाब चुनावों में इस्तेमाल हुए शराब घोटाले के पैसे: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी ने जारी किया एक और स्टिंग वीडियो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ एक और स्टिंग ऑपरेशन जारी कर  गंभीर आरोप लगाए है| आरोप है कि,"आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब घोटाले का पैसों 'गोवा और पंजाब चुनाव में इस्तेमाल किया है| भाजपा ने कहा कि,'आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं।   पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई।



भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से स्टिंग में बातें कही गई हैं उससे स्पष्ट है कि केजरीवाल सरकार की एक ही नीति है हर रस्म निभाएंगे  भ्रष्टाचार की रीति। 



भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि,''अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया।  यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया।  5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये।  जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले। 



त्रिवेदी ने कहा कि,''अरविंद केजरीवाल जो भी पॉलिसी बनाते हैं, उसमें घोटाला कैसे करेंगे, उनकी पहली प्राथमिकता रहती है। स्टिंग से पता चला कि ये कमीशन भी खुद तय करते हैं।  जबकि मैन्युफैक्चरर, होलसेलर और रिटेलर के बीच कमीशन कंपनियां तय करती हैं। 



भाजपा ने कहा कि,'केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले में CBI के आरोपी नं-9 अमित अरोड़ा ने साफ किया है कि शराब नीति में हमसे दिल्ली सरकार के मुखियाओं ने 250 करोड़ रूपये साल भर के लिए फिक्स चार्ज के रूप मे लिए उसके बाद हमें पूरी छूट मिल गई,जितनी शराब की दुकान खोलनी हैं खोलो,जितनी सस्ती शराब बेचनी है बेचो

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।