मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा का काम है- समाज को तोड़ना, ज़हर बोना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,"बेगूसराय की घटना पर CM ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस…

भाजपा का काम है- समाज को तोड़ना, ज़हर बोना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
भाजपा का काम है- समाज को तोड़ना, ज़हर बोना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,"बेगूसराय की घटना पर CM ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अगर CM के बयान को अलग दिशा दिखाना चाहते हैं तो ये गलत बात है|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,''जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी' है। समाज को तोड़ना, ज़हर बोना BJP का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उ.प्र. में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?|


बेगूसराय फायरिंग की घटना पर 14 सितंबर कोबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''ये देखना बहुत जरूरी है कि ऐसा क्यों हुआ। कहां से कौन निकला। एक-एक चीज को देखा जा रहा है। कुछ लोगों को निलंबित भी किया है....इसपर विस्तृत चर्चा की है। मैंने बैठक बुलाई थी| हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नज़र रखें। मैं तो कह ही रहा हूं एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है|


Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही 


बता दें कि, बेगूसराय में  मंगलवार,13 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। डीआईजी बेगूसराय सत्य वीर सिंह ने मंगलवार देर रात अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से मुलाकात की थी। 10 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। पुलिस ने घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है|


14 सितंबर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, बेगूसराय की घटना पर CM नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से बयानबाजी की है उससे पता चलता है कि वह अपनी कमजोरी को छुपा रहे हैं। उनका बयान संवेदनहीन है, ये दुर्भाग्य है कि इनके पास बिहार की कमान है। इन्हें यह कमान छोड़ देनी चाहिए|


अगर 2024 में हमारी (विपक्ष) सरकार बनी, तो पिछड़े राज्यों को विशेष दर्ज़ा देंगे: नीतीश कुमार का बड़ा बयान 


बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि,;;जिन्हें गोली लगी है उनकी हालत गंभीर है। जो मृत हैं उन्हें कम से कम 1 करोड़ और घायलों को 50 लाख रुपए की राशि देनी चाहिए। थोड़ी भी नैतिकता है तो नीतीश कुमार अपने चेहरे का मुखौटा निकालें और कहें कि उनसे यह राज्य नहीं चल रहा है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।