नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए तैयारियों में जुटी है। दिल्ली में कोविड-19 स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,' पूरे देश में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिन से दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। 1500-2000 बेड भरे हैं, बाकी सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं|
अरविंद केजरीवाल ने कहा,''जो लोग होम आइसोलेशन में हैं हम उनके लिए योग और प्राणायाम की स्पेशल ऑनलाइन क्लास शुरू कर रहे हैं। वो घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इंस्ट्रक्टर की बहुत बड़ी टीम तैयार की गई है जिनको कोरोना से संबंधित आसन और प्राणायाम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है| आज कोरोना संक्रमित सभी मरीज़ों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक जाएगा, लिंक पर क्लिक कर वो बता सकते हैं कि वो कितने बजे योग करना चाहेंगे। एक क्लास में केवल 15 मरीज़ होंगे, कल से क्लास शुरू हो जाएंगी|
Home Isolation में Corona मरीजों के लिए Online Yoga Classes लाई Arvind Kejriwal सरकार
Dilli Ki Yogshala: दिन में 8 Classes होंगी, किसी भी क्लास के लिए Free Registration कराए!
40000 Patients एक साथ कर सकेंगे योग
बढ़ेगी Immunity,मिलेगी शांति!