UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है| योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन पर चार महकमों की जिम्मेदारी थी। मौर्य कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे।बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य।
मौर्य ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौप दिया है| अपने पत्र में उन्होंने दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्र में लिखा,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमण्डल में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किन्तु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देता हूँ।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''मैंने दलितों, पिछड़े वर्गों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के खिलाफ सरकार के रवैये को ध्यान में रखते हुए योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। मैं अपने समर्थकों से सलाह लूंगा और दूसरी पार्टी में शामिल होने का फैसला करूंगा। आने वाले दिनों में इस्तीफा देंगे दर्जनों विधायक|