मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Delhi Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 26 अप्रैल को फैसला सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Delhi Liquor Scam Case) में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई| राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब रद्द की जा…

Delhi Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 26 अप्रैल को फैसला सुनाएगा कोर्ट
Delhi Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 26 अप्रैल को फैसला सुनाएगा कोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Delhi Liquor Scam Case) में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई| राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति (Delhi Liquor Scam Case) में कथित अनियमितताओं से संबंधित ED के एक मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा है। कोर्ट 26 अप्रैल को शाम 4 बजे अपना निर्णय सुनाएगा।


इससे पहले,  17 अप्रैल को शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।


बता दें कि,''दिल्ली की शराब नीति मामले में सिसोदिया (Manish Sisodia) को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था| वह सीबीआई के साथ ही ईडी की जांच का भी सामना कर रहे हैं| मनीष सिसोदिया शराब नीति केस में CBI और ED के केस में आरोपी हैं। 



बता दें कि,''दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से रविवार (16 अप्रैल) को करीब साढ़े नौ घंटे की पूछताछ थी|



नौ घंटे की  पूछताछ के बाद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल (Delhi Liquor Scam Caseने कहा था, 'उन्होंने जितने प्रश्न पूछे मैंने उसके जबाव दिए। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्ररित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।