दिल्ली: सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो हथियार सप्लायर 18 पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकियों को सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेंद्र सिंह बरनाला और बब्लू सिंह है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया कि,''हमने कुछ लोगों की गतिविधियों का पता लगाया जो हमने 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर देखी थीं। ये सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। जांच के बाद, हमने पाया कि वे मध्यप्रदेश के खरगोन के रहने वाले थे। हमने उन्हें कल रात दिल्ली के रोहिणी में गिरफ्तार किया|
पूछताछ में पता चला कि इन हथियारों का निर्माण खरगोन में किया गया था और वर्चुअल नंबरों का उपयोग करके अन्य राज्यों और खालिस्तानियों को आपूर्ति की गई थी। वे हर महीने औसतन 100-125 हथियार बेचते थे। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।
दिल्ली डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव ने बताया कि, 3 महीने पहले एक सोशल मीडिया साइट पर कुछ मूवमेंट की जानकारी मिली कि कुछ लोग खालिस्तानी मूवमेंट में लिप्त लोगों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। कल एक सूचना के आधार पर 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास 18 पिस्टल बरामद हुए हैं|