नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने “सुपर चोर ” देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर को गिरफ्तार किया है। सुपर चोर देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी 500 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है| बंटी अभी मार्च में ही 10 साल की सजा काटकर केरल जेल से बाहर आया था। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। बंटी ने 12 अप्रैल की रात को दक्षिण दिल्ली के जीके-2 में एक फ्लैट और एक गेस्ट हाउस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जहां से उसने एक कार, सेलफोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों का एक गुच्छा और अन्य कीमती सामान चोरी की थी|
“सुपर चोर ” बंटी ने शौकिया तौर पर गलती की। उसने चोरी किए गए सेलफोन में से एक को चालू छोड़ दिया। 24 घंटे के भीतर दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज और आगरा के बीच “सुपर चोर ” बंटी को ट्रैक कर पीछा करते हुए उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया|
दिल्ली पुलिस के मुताबिक “चोरी की शिकायत मिलने के बाद सीआर पार्क थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जाँच पड़ताल में पता चला कि “सुपर चोर ” नोएडा की ओर गया है। पुलिस ने वाहन की सीसीटीवी कैमरे की पहचान के आधार पर कार का कालिंदी कुंज तक पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला| थोड़ी देर बाद चोरी हुए मोबाइल फोन में से एक का स्विच ऑन किया गया और उसकी लोकेशन यूपी में आगरा के पास एक हाईवे पर ट्रैक हुई।
जिसके बाद दिल्ली पुलिस आगरा की और रवाना गई। पुलिस ने इस दौरान उसकी कार के फास्टैग को ट्रैक किया। जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार बंटी को कानपुर देहात में पकड़ लिया| फिलहाल, ''पुलिस ने चोरी की हर एक वस्तु को बरामद कर लिया, जिसमें कार भी शामिल हैं जिसमें सारा सामान भरा हुआ था| ”
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि ,''पुलिस ने एक केस के अनावरण के दौरान सुपर चोर देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी चोर को गिरफ्तार किया है। 12-13 अप्रैल की रात में एक घर में चोरी हुई थी। उसकी जांच के क्रम में हमने उसे पकड़ा है। इसने केवल दिल्ली में 300 घटनाओं को अंजाम दिया है और पूरे देश में करीब 500 घटनाएं की हैं|
अपनी नवीनतम चोरी से पहले, “सुपर चोर ” देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी एक दशक तक सलाखों के पीछे था, जिसे 2013 में केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यवसायी के घर में घुसने, सुरक्षा और सर्विलांस सिस्टम को निष्क्रिय करने और कई गैजेट्स और एक मित्सुबिशी आउटलैंडर एसयूवी के साथ भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2017 में उस अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था और एक कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाई गई थी, कोर्ट ने बंटी को "आदतन अपराधी" करार दिया था। देवेंद्र सिंह को इस साल 3 मार्च को रिहा कर दिया गया था, जब उसे (देवेंद्र सिंह को) दोषी ठहराए जाने पर चार साल पहले ही जेल में डाल दिया गया था।
जेल से लौटने के 40 दिनों लेकिन बाद देवेंद्र सिंह 12 अप्रैल को जीके -2 एम ब्लॉक में एक घर में घुस गया और उसे जो कुछ भी मिला - सेलफोन, एक पर्स, लैपटॉप, लक्ज़री जूते और एक घड़ी उठा ली, उस समय (चोरी के समय) घर के लोग घर पर ही थे|
घर के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देवेंद्र सिंह को चाकू जैसी वस्तु ले जाते हुए और चोरी हुए एप्पल आईफोन की टॉर्च का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। थोड़ी देर बाद, उसने लगभग 500 मीटर दूर ई-ब्लॉक में एक बैंक के गेस्ट हाउस पर कथित रूप से हमला किया।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि टोपी पहने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दोनों अपराधों में शामिल था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में चोरी हुई कार के फास्टटैग चेक-इन और नंबर प्लेट-रिकग्निशन कैमरों की जांच की, ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह उत्तर प्रदेश जा रहा था।
डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा,“चोरी किए गए तीन फोन में से एक चालू था, जिससे हमें उसकी लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली। फिर हमने उसकी निशानदेही पर एक पुलिस टीम लगाई|”
अधिकारी ने कहा कि चूंकि संदिग्ध को कैमरे में चाकू ले जाते हुए और 120 किमी/घंटे की गति से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था, पुलिस ने उसे लगभग 100 किमी तक नहीं रोका, भले ही वे उसका पीछा कर रहे थे।
अधिकारी ने कहा, "गुरुवार की रात कानपुर में एक टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम की वजह से हमें उसकी कार को रोकना पड़ा।" अधिकारी ने कहा, कि जब उसे रोका गया, तो उसने एक फर्जी पहचान पत्र दिखाया और एक पुलिसकर्मी होने का नाटक किया। लेकिन पुलिस ने कार की खिड़की के शीशे तोड़कर उसे दबोच लिया। हालांकि, एक पुलिसकर्मी ने पिस्टल की नोक का इस्तेमाल 'कार का शीशा तोड़ने' और उस पर काबू पाने के लिए किया।
फिर भी, देवेंद्र सिंह ने पहले मजाकिया अंदाज में, फिर कहानियां बनाकर और अंत में पुलिस से बहस करके स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय पुलिस (कानपुर) ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार करने और वापस दिल्ली भेजने में मदद की।
साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा,“देवेंद्र गिरफ्तारी के बाद से मानसिक रोगी की तरह का व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा, "तथ्यों का सामना करने से बचने के लिए वह मानसिक रूप से बीमार होने का नाटक कर रहा है।" उन्होंने कहा कि देवेंद्र सिंह का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।