मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहांपुर में पुल से गर्रा नदी में “गिरी” ट्रैक्टर ट्रॉली: 14 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गर्रा नदी में गिरने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये| रेस्क्यू ऑपरेशन ज…

शाहजहांपुर में पुल से गर्रा नदी में “गिरी” ट्रैक्टर ट्रॉली: 14 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे
शाहजहांपुर में पुल से गर्रा नदी में “गिरी” ट्रैक्टर ट्रॉली: 14 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गर्रा नदी में गिरने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये| रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली के पुल से गिरकर गर्रा नदी में गिर जाने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 28 से लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल पहुंचाया| 20 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 लोगों का CHC तिलहर में उपचार चल रहा है, जिनमें से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



सूचना मिलते ही जिला प्रशासन,  एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है|



ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। भागवत कथा के लिए गर्रा नदी से जल भरने जा रहे थे| जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। 



हालांकि,'' एसएसपी ने अब तक 11 लोगों की मौत की और 28 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया,''सनौरा गांव के लोग भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। 20 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 लोगों का CHC तिलहर में उपचार चल रहा है जिनमें से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों का इलाज त्वरित हो


प्रधानमंत्री मोदी ने शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है।



प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा,"उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत आहत करने वाली है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं,"



"शाहजहांपुर में हुई इस त्रासदी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में पूरी तत्परता से जुटा है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है: प्रधानमंत्री"


पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा

"उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर की गर्रा नदी में वाहन गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।