नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति परअरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''यह एक दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ,CWC के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर 203.58 मीटर है। कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। साथ ही, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, यमुना में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है। अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे.
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि,''बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है.
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,''दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना नदी 206 मीटर के जलस्तर को पार कर जाएगी, हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे.
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि,हम दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, यह अधिक भी हो सकती है और हम निगरानी कर रहे हैं... आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है... हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी: