मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Delhi Flood: 14 जुलाई तक बंद रहेगा लाल किला

नई दिल्ली: भारी मानसून और बारिश के मद्देनजर लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलजमाव से भारी ट्रैफिक की स्थिति बन…

Delhi Flood: 14 जुलाई तक बंद रहेगा लाल किला
Delhi Flood: 14 जुलाई तक बंद रहेगा लाल किला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारी मानसून और बारिश के मद्देनजर लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलजमाव से भारी ट्रैफिक की स्थिति बन गई है। 



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। 



हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके चलते निज़ामुद्दीन इलाके में पानी मेट्रो रेलवे ट्रैक से कुछ ही नीचे है। DMRC ने सावधानी लेते हुए इस मार्ग पर मेट्रो की रफ्तार 30 किमी प्रती घंटे तक सीमित किया है।



 NDRF केDIG मोहसिन शाहिदी ने कहा कि ,यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया है। इसके चलते दिल्ली के निचले इलाकों में काफी जगह पानी आ गया है। इन इलाकों में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई थीं। आज हमने अतिरिक्त टीम लगाई हैं जिससे लोगों को तुरंत बचाया जा सके। हालात अभी नियंत्रण में है। मुझे लगता है कि कल तक स्थिति बहुत हद तक बेहतर होगी.




राष्ट्रीय राजधानी में यमुना में बढ़े जल स्तर के कारण यमुना बाजार इलाके में गंभीर बाढ़ आई हुई है। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।



एक पीड़ित महिला ने कहा कि,''बाढ़ की वजह से काफी दिक़्कत आई है जिसकी वजह से हमारे कमरों में पानी भर चुका है। हमें उम्मीद नहीं थी कि इतना पानी भर जाएगा। हमें सरकार की तरफ से कोई सुविदा नहीं दी गई है। यहां खाने, पीने की सुविधा है और न ही बिजली है.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।