मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : व्यापारियों के लिए अमित शाह द्वारा भाजपा के घोषित संकल्पों का दिल्ली के व्यापारियों ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा आज दिल्ली में सील हुई 13 हज़ार दुकानों की सील भाजपा सरकार बनने के छह महीनों मेंखोलने के संकल्प का चाँदनी चौक से सांसद तथा कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कै…

दिल्ली न्यूज़ : व्यापारियों के लिए अमित शाह द्वारा भाजपा के घोषित संकल्पों का दिल्ली के व्यापारियों ने किया स्वागत
दिल्ली न्यूज़ : व्यापारियों के लिए अमित शाह द्वारा भाजपा के घोषित संकल्पों का दिल्ली के व्यापारियों ने किया स्वागत | फ़ोटो: TVL News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा आज दिल्ली में सील हुई 13 हज़ार दुकानों की सील भाजपा सरकार बनने के छह महीनों में


खोलने के संकल्प का चाँदनी चौक से सांसद तथा कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन


खंडेलवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि इसके साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने वाले संकल्प से


दिल्ली में व्यापार अधिक सुगमता से हो सकेगा तथा व्यापार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।


प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि श्री शाह द्वारा जारी भाजपा के संकल्प पत्र में दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन, व्यापारिक लाइसेंस की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पाँच वर्ष, दिल्ली रिटेल ट्रेड पालिसी को बनाने ,


व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बिजली की दरों को कम करने, दिल्ली के बाजारों में दिल्ली मार्केट अपग्रेडेशन मिशन के तहत ढांचागत विकास करने, दिल्ली के व्यापार को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ने,


व्यापारिक मुद्दों को ट्रेड ट्रिब्यूनल गठित कर सुलझाने, व्यापारियों को दुर्घटनाग्रस्त बीमा देने जैसे संकल्पों का दिल्ली के व्यापारियों ने खुलकर स्वागत किया है


और इसे दिल्ली के व्यापार की दुश्वारियों को दूर करने में भाजपा का बहुत बड़ा संकल्प बताया है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।