मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यापारी करें 100% मतदान

700 से ज्यादा व्यापारी संगठनों को पत्र लिखेगा सीटीआईदिल्ली में 9 लाख दुकानों और 2 लाख फैक्ट्रियों को मिलाकर 20 लाख व्यापारीपरिवार के सदस्यों की संख्या जोड़कर 60 लाख से ज्यादा है व्यापारियों का वोट बै…

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यापारी करें 100% मतदान
दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यापारी करें 100% मतदान | फ़ोटो: TVL News

700 से ज्यादा व्यापारी संगठनों को पत्र लिखेगा सीटीआई


दिल्ली में 9 लाख दुकानों और 2 लाख फैक्ट्रियों को मिलाकर 20 लाख व्यापारी


परिवार के सदस्यों की संख्या जोड़कर 60 लाख से ज्यादा है व्यापारियों का वोट बैंक


10 सबसे ज्यादा मतदान कराने वाले बाजारों को पुरस्कार देगा सीटीआई


दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। मतदान बढ़ाने की दिशा में व्यापारिक संस्थाओं ने भी अपील शुरू कर दी है। अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भी कारोबारियों और उद्यमियों से वोटिंग में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है,


CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों -उद्यमियों को शत प्रतिशत मतदान का रेकॉर्ड बनाना चाहिए,  इसके लिए सीटीआई की ओर से कैंपेन चलाया जाएगा,


बृजेश गोयल ने बताया कि  मार्केट एसोसिएशन्स को पत्र लिखकर अपील कर रहे हैं, 10 सबसे ज्यादा मतदान करने वाले बाजारों को सीटीआई की तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा


सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि दिल्ली में छोटी-बड़ी 700 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन्स  और 56 इंडस्ट्रियल एरिया हैं,


इसके अलावा बैंक्वेट एसोसिएशन्स, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन्स, होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स, लोकल शाॅपिंग सेन्टर्स , सैलून एवं ब्यूटी पार्लर इन सबके अलग अलग संगठन बने हुए हैं,


इन सबसे सीटीआई अपील करेगा कि ये सब व्यापारी संगठन अपने अपने सेक्टर के व्यापारियों का 100% मतदान करायें।


सीटीआई उपाध्यक्ष राजेश खन्ना और राहुल अदलखा ने बताया कि दिल्ली में 9 लाख दुकानों, 2 लाख फैक्ट्रियों को मिलाकर 20 लाख से ज्यादा व्यापारी हैं, अगर इनके परिवार में कम से कम 2 सदस्य भी जोड़ दिया जाए तो ये संख्या 60 लाख पहुंच जाती है ,

इसलिए सीटीआई चाहता है कि 60 लाख के वोट बैंक वाले तबके को सभी राजनैतिक दल गंभीरता से लें और उनके मुद्दों को भी उठायें ,


सीटीआई ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर


इस कैंपेन के लिए सीटीआई ने बाकायदा एक व्हाट्सएप नंबर 9871363004 जारी किया है जिस पर व्यापारी लोग अपने परिवार के साथ मतदान करके सेल्फी भेज सकते हैं, सीटीआई सभी मार्केट एसोसिएशन्स और इंडस्ट्री एसोसिएशन्स से ये अपील जारी कर रहा है


कि सभी संगठन ऐसा एक व्हाट्सएप नंबर जारी करें और अपने अपने बाजार के व्यापारियों से मतदान करने की फोटो मंगवायें


सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाएंगे


सभी व्यापारी स्वयं और कर्मचारियों से भी शत प्रतिशत वोट करवाएं, जैसे सदर बाजार स्थित कुतुब रोड मार्केट के दुकानदारों ने भी परिवार संग वोट डालने का संकल्प लिया है, वैसे ही सभी बाजारों के व्यापारी संगठन ऐसा संकल्प लेंगे

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।