मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: BSF जवानों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस पलटी, दो जवानों की मौत

नई दिल्ली: उतर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार (17 जनवरी) को बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई जबकि चाल…

दिल्ली: BSF जवानों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस पलटी, दो जवानों की मौत
दिल्ली: BSF जवानों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस पलटी, दो जवानों की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  उतर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार (17 जनवरी) को बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन जवान जख्मी हो गए।  मृतक की शिनाख्त शामली, यूपी निवासी यशवीर सिंह मलिक (52) और हाजीपुर, बिहार निवासी मनोज पासवान (32) के रूप में हुई है।



पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इनके शव परिवार के हवाले कर दिए गए हैं। वहीं हादसे में घायल हुए जवान प्रवीण, अरुण कुमार और केएस गुप्ता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।



दिल्ली पुलिस ने बताया,''सोमवार (17 जनवरी) को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक एम्बुलेंस के पलट जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मौत हो गई। मामला दर्ज़ कर लिया गया है|



पुलिस के मुताबिक यशवीर मलिक और मनोज पासवान बीएसएफ में तैनात थे। यशवीर एएसआई के पद पर तैनात थे जबकि मनोज हवलदार था। इनकी तैनाती दिल्ली, रोहिणी स्थित सेक्टर-26 में मौजूद बीएसएफ की 165 बटालियन में थी। दोनों जवानों का शाहदरा स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में इलाज चल रहा था।



सोमवार सुबह चालक जवान प्रवीण एंबुलेंस में दोनों को लेकर बाकी जवानों के साथ शाहदरा के लिए निकला था। इस बीच जैसे ही एंबुलेंस शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के सामने पहुंची, अचानक सड़क पार कर रहा एक शख्स उसके सामने आ गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां पहुंचे।



इस बीच सूचना मिलने के बाद पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां यशवीर मलिक और मनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।



पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मस्तानखेड़ा, शामली, यूपी निवासी यशवीर मलिक का परिवार मेरठ शहर में रह रहा था। इनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। वहीं मनोज पासवान बिहार के हाजीपुर के रहने वाले थे। इनके परिवार में भी पत्नी व दो बच्चे हैं।



पुलिस ने सोमवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही परिवार शवों को अपने-अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रफ्तार अधिक होने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।