नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार को एक बार फिर तेजी दर्ज की गई| देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.82 लाख (2,82,970) नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि मंगलवार के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा हैं| पिछले 24 घंटे में 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक कुल 4,87,202 लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, ''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले आए और 1,88,157 रिकवरी हुईं और 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।देश में आज कल से 44,952 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले में भी आज तेजी देखी गई है| देश में अब तक ओमिक्रॉन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं| ओमिक्रॉन को देश में कोरोना की तीसरी लहर की वजह माना जा रहा है|
सक्रिय मामले: 18,31,000
कुल रिकवरी: 3,55,83,039
कुल मौतें: 4,87,202
कुल वैक्सीनेशन: 1,58,88,47,554
ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,961