मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

Rs 5 Crore Extortion Case: नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वसंत कुंज के एक व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों क…

Rs 5 Crore Extortion Case: नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो अपराधी गिरफ्तार
Rs 5 Crore Extortion Case: नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो अपराधी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वसंत कुंज के एक व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों की पहचान सनी डागर उर्फ विक्रम और पुष्पेंद्र लोचव उर्फ डिंपी के रूप में हुई है।



दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी द्वारका के गांव बमनोली में कारोबार करता है। पीड़ित को अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नंबरों के जरिए नीरज बवाना गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने अपना परिचय नीरज बवाना गैंग का सनी इस्सापुर बताया और उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की। 



कुछ दिनों के बाद, शिकायतकर्ता को फिर से एक और वर्चुअल नंबर से धमकी भरी कॉल आई, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 386 के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच दक्षिण पश्चिमी रेंज के स्पेशल सेल को स्थानांतरित कर दी गई।



दिल्ली पुलिस ने बताया कि ,'''जांच में पता चला कि सनी डागर उर्फ सनी इस्सापुर उर्फ विक्रम, जो नीरज बवाना गैंग का है और जिसे हाल ही में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इस अपराध में शामिल है। डागर से पटियाला जेल में जबरन वसूली के मामले में पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की। डागर ने यह भी खुलासा किया कि पुष्पेंद्र लोचव उर्फ डिंपी ने उसे पीड़िता के बारे में जानकारी दी और उसकी पूरी जानकारी साझा की।



डागर ने बताया कि वह अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला के सीधे संपर्क में था और जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना-नवीन बाली के निर्देश के अनुसार, वह अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेदी और परिष्कृत हथियार प्राप्त करने के लिए, उसने शिकायतकर्ता को जबरन वसूली की कॉल की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि डाला ने डिंपी के खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर किए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।