मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

यूपी में ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कल विधानसभा भवन पर धरना देंगे सपा विधायक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्…

यूपी में ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कल विधानसभा भवन पर धरना देंगे सपा विधायक
यूपी में ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कल विधानसभा भवन पर धरना देंगे सपा विधायक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी और झूठे मुकदमें, प्रदेश में सूखा संकट, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, किसानों की आत्महत्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक 14 सितंबर 2022 से विधानसभा भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे।



14 सितंबर 2022 को धरने का नेतृत्व समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे, 15 सितंबर  को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, 16 सितंबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद एवं इन्द्रजीत सरोज, 17 सितंबर 2022 को विधानसभा में पार्टी के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राम अचल राजभर करेंगे। 18 सितम्बर 2022 को धरने का नेतृत्व पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी तथा पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह करेंगे।



समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पाण्डेय ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से विपक्षी दल के नेताओं कार्यकर्ताओं खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। उन्हें अपमानित किया जा रहा है तथा चरित्र हनन के प्रयास किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के ऊपर गवाहों को धमकाने का झूठा मुकदमा लिखाया गया और जौहर विश्वविद्यालय चलाने में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिले सूखे से प्रभावित हैं लेकिन न तो अभी तक कोई जांच कराई गई है और नहीं सूखा प्रभावित किसानों को कोई मदद दी गई। जातीय जनगणना की मांग नहीं मानी जा रही है।


 पाण्डेय ने कहा कि खाने पीने की चीजें आटा, दाल, तेल से लेकर बच्चों की पढ़ाई के काम आने वाली कलम, कॉपी तक पर जीएसटी लगा दी गई है इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है और पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है। बेरोजगार नौजवान निराश है और कई जिलों में आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की जा रही है। 


मनोज पाण्डेय ने कहा कि महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। चिकित्सा क्षेत्र में घोर लापरवाही हो रही है। अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। कोरोना काल में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा दिए गए वेंटिलेटर धूल खा रहे हैं। वेंटीलेटर के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। ओबीसी आरक्षण में सरकार कटौती कर रही है। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है।  


पाण्डेय ने कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय घोषणा की थी कि बिजली फ्री देंगे। जनता आज भी फ्री बिजली का इंतजार कर रही है। राज्य सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि जो बिजली के बिल भेजे गए हैं उसमें 54 फीसदी गलत है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।