मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज; मामला दर्ज़

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंंप मच गया है| पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले लावारिस बैग में आईईडी मिला| सूचना मिलते ही पुलिस, ब…

दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज; मामला दर्ज़
दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज; मामला दर्ज़ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंंप मच गया है| पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले लावारिस बैग में आईईडी मिला| सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला है। इस लावारिस बैग में आईईडी बम मिला, इसे कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्‍ट करके निष्क्रिय किया गया|



फायर बिग्रेड दमकल के साथ बम निरोधक दस्‍ता के साथ नेशनल सिक्‍युरिटी गार्ड को घटनास्‍थल पर तैनात किया गया था |पुलिस ने पहले ही बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया था| 



लावारिस बैग में आईईडी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज़ किया जा रहा हैं| दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया है|



राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने बताया कि,''राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते ने गाजीपुर से बरामद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया है। आईईडी के सैंपल लिए गए हैं|



जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी। 



घटना की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी मौके पर पहुंची और फिर जेसीबी को बुलाया गया। यहां एक गहरा गड्ढा खोदकर बम को निष्क्रिय किया गया| इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है, ऐसी भी जानकारी है।



दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जांच के बाद बैग से आईईडी विस्फोटक निकला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।दिल्ली पुलिस ने बताया, एक लावारिस बैग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में तुरन्त भेजा गया साथ ही दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।