लखनऊ: मंत्रियों और विधायकों के भाजपा छोड़ने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा,''भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे। अखिलेश जी के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं, सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा,''परिणाम वो ही आएगा 300 पार|
बता दें कि, यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देते ही यूपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया एक के बाद एक यूपी में बीजेपी में 3 मंत्रियों समेत 14+1 विधायकों (15 MLAs) ने अब तक इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार को झटका देते हुए उनके सहयोगी पार्टी अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
बीजेपी से इस्तीफा देने वालों में दारा सिंह चौहान, तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा, विधायक बृजेश प्रजापति, बिल्हौर से विधायक भगवती प्रसाद सागर, संतकबीरनगर से विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सीतापुर से विधायक राकेश राठौर, बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना, आरके शर्मा भी शामिल हैं| वहीं, कई और नेताओं के सपा में शामिल होने की खबर है|
अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक