मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: सरकारी दफ़्तर WFH, 50% क्षमता के साथ काम करेंगे प्राइवेट दफ़्तर, पूरी क्षमता के साथ चलेंगी बस-मेट्रो; राजधानी में शनिवार-रविवार को सख्त पाबंदियां

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें और मेट…

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: सरकारी दफ़्तर WFH, 50% क्षमता के साथ काम करेंगे प्राइवेट दफ़्तर, पूरी क्षमता के साथ चलेंगी बस-मेट्रो; राजधानी में शनिवार-रविवार को सख्त पाबंदियां
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: सरकारी दफ़्तर WFH, 50% क्षमता के साथ काम करेंगे प्राइवेट दफ़्तर, पूरी क्षमता के साथ चलेंगी बस-मेट्रो; राजधानी में शनिवार-रविवार को सख्त पाबंदियां | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन कोविड सुरक्षा नियमों- जैसे सामाजिक दूरी और मास्क पहनने- का कड़ाई से पालन करना होगा| दिल्ली में जो भी सरकारी दफ्तर हैं, वहां जरूरी काम को छोड़कर सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेंगे।



डीडीएमए के साथ बैठक के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया,''आज डीडीएमए ( दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ) की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा| सिसोदिया ने कहा कि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से कर्फ्यू लागू होगा।



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया,'सभी सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे|



पूरी क्षमता से चलेंगी बस/मेट्रो लेकिन मास्क अनिवार्य

सिसोदिया ने बताया,''दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बसों और मेट्रो में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया ??ाएगा| सिसोदिया ने बताया कि बसों और मेट्रो में 50 प्रतिशत सीट क्षमता होने के चलते लंबी लाइनें लग रही थीं जिससे ओमिक्रॉन के सुपर स्प्रेड होने का खतरा वहां से बढ़ गया था। इसी के चलते फैसला लिया गया है कि बसें और मेट्रो अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मास्क को हर हाल में अनिवार्य बनाया जाएगा। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।