मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली के मॉडल बस्ती में स्कूल में हिंसक हुई शिक्षिका: 5वीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से किया हमला, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंका; बच्चों के बॉटल भी तोड़े

नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग की मॉडल बस्ती में प्राथमिक स्कूल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षिका गीता रानी ने 5वीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन…

दिल्ली के मॉडल बस्ती में स्कूल में हिंसक हुई शिक्षिका: 5वीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से किया हमला, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंका; बच्चों के बॉटल भी तोड़े
दिल्ली के मॉडल बस्ती में स्कूल में हिंसक हुई शिक्षिका: 5वीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से किया हमला, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंका; बच्चों के बॉटल भी तोड़े — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग की मॉडल बस्ती में प्राथमिक स्कूल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षिका गीता रानी ने 5वीं कक्षा की छात्रा पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन की पहली मंजिल से नीचे फेंका दिया| साथ ही शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों के बॉटल भी तोड़ दिए| दिल्ली पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने शिक्षिका गीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



मध्य दिल्ली के DCP श्वेता चौहान ने कहा कि,  'मॉडल बस्ती में एक स्कूल में एक शिक्षिका आज हिंसक हो गईं। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर के बच्चों के बॉटल तोड़ दिए। एक बच्ची पर उन्होंने कैंची से हमला किया, उसके बाद उसको क्लास के पास की बालकनी से नीचे फेंक दिया। बच्ची के सिर पर 2-3 जगह चोटें आई|  एक शिक्षिका बीच में बचाने आई तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई हैं। इसमें हम कार्रवाई कर रहे हैं। बच्ची की हालत अभी ठीक है। हमने शिक्षिका हिरासत में ले लिया है



पीड़ित बच्ची के पिता लक्ष्मण ने कहा कि,'ये पहले कभी नहीं हुआ था। जैसे अपना बच्चा होता है वैसे ही पराया बच्चा भी सबके बराबर होता है। बच्ची को कैंची से मारा गया है। अभी वो ठीक है|



दिल्ली नगर निगम निगम ने कहा कि,'प्राथमिक बालिका विद्यालय, मॉडल बस्ती, करोल बाग की पहली मंजिल से एक छात्रा को फेंकने के आरोप में शिक्षिका गीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्र के इलाज का सारा खर्च MCD वहन करेगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।