“जाओ, घबराना नहीं”: ED की गिरफ्तारी पर पिता दिनेश सिंह ने संजय सिंह से कहा
नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
“जाओ, घबराना नहीं”: ED की गिरफ्तारी पर पिता दिनेश सिंह ने संजय सिंह से कहा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, "हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं। उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे (बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को) निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।"
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।