नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में पूछताछ के बाद बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया| इससे पहले, बुधवार सुबह जांच एजेंसी ने सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे और उनके स्टाफ से पूछताछ की थी| ईडी ने अपने आरोप पत्र में सिंह का नाम शामिल किया था|
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर उनकी पत्नी अनिता सिंह ने कहा, "पूछताछ की गई, छानबीन की गई उन्हें(ED) कुछ भी नहीं मिला। उनपर (ED) गिरफ़्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ़्तार किया। उन्होंने(संजय सिंह) कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो इसलिए तुम हिम्मत मत हारना...|
अनिता सिंह ने कहा,''उन्होंने कोई आधार नहीं बताया, संजय सिंह को गिरफ़्तार करना था, ऊपर से दबाव था — वो कर लिया। पूरा घर छाना, Computer छाना, Documents छानी, पर कुछ नहीं मिला। मैं उनके साथ हूं, पूरा परिवार उनके साथ है, वो संघर्ष करें।''
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, "हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं। उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे (बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को) निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।"
ये भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है