Delhi: बेवफाई के शक में बेटियों के सामने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार
नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में पति ने अपनी दो बेटियों के सामने 32 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी| सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली (उत्तर पूर्व) पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Delhi: बेवफाई के शक में बेटियों के सामने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में पति ने अपनी दो बेटियों के सामने 32 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी| सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली (उत्तर पूर्व) पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है| यह घटना जाफ़राबाद के विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके के गली नंबर-3 में रात 1 बजे हुई| मृतक महिला का नाम 'निशा' है और आरोपी का साजिद है|
पुलिस के मुताबिक,पति साजिद अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर शक था पर शक करता था| उसे लगता था कि निशा उसके साथ बेवफाई कर रही है|इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था| रविवार रात को भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद साजिद ने अपनी पत्नी के गले, सीने और हाथ पर चाकू से कई वार करके उसकी हत्या कर दी|
उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपआयुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि ,'' हमें सुबह 1:06 पर कॉल आई थी जिसमें एक पति द्वारा अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना थी। आरोपी पति अपनी पत्नी और दो बच्ची के साथ विजय मोहल्ला में रहता है। आरोपी कुछ समय से बेरोज़गार था और वित्तीय समस्या के चलते इन दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। इससे पहले इसका मोबाइल ठीक करने काम था। पति को अपनी पत्नी पर शक था जिसके चलते यह झगडा हुआ और हत्या हुई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिस चाकू से हत्या हुई है वह भी जब्त कर लिया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।