नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 36 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है| पुलिस ने महिला की लाश उसके किराए के घर से बरामद की है | आरोपी मनप्रीत को गिरफ़्तार कर लिया है| मृतक महिला की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है| 35 वर्षीय रेखा 15 सालों से गणेश नगर इलाके में रह रही थी| महिला के साथ उसकी 16 साल की बेटी भी फ्लैट में रहती थी|
बृहस्पतिवार, 1 दिसंबर 2022 को मनप्रीत नाम के शख़्स ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।आरोपी ने महिला के जबड़े, गले और हाथ पर वार किया है। मृतक महिला आरोपी के साथ लिव-इन पार्टनर में रह रही थी।
महिला की बेटी ने पुलिस को घटना की सूचना दी| सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अदंर रानी का शव पड़ा था| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मनप्रीत को गिरफ़्तार कर लिया है|
DCP पश्चिम घनश्याम बंसल ने आज यानी शनिवार को बताया,''1 दिसंबर की रात कॉल आई थी कि एक मकान में झगड़े के कारण एक 36 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की बेटी ने बताया कि मनप्रीत नाम का व्यक्ति महिला का दोस्त था, आपसी मतभेद में मनप्रीत ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है|