नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके के एक मदरसे में मौलवी ने 11 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चा दिल्ली से सटे गुरुग्राम का रहने वाला है, वह दिल्ली के करावल नगर में एक मदरसे में पढ़ता है। पीड़ित बच्चे की मां ने इस घटना के संबंध में करावल नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
दिल्ली पुलिस ने बताया,''करावल नगर थाने में गुरुग्राम की रहने वाली पीड़ित की मां ने 11 वर्षीय लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. पीड़ित बच्चा मदरसा में पढ़ता है। पूछताछ के दौरान मौलवी मोहम्मद जावेद ने अपना गुनाह कबूल किया और खुलासा किया कि उसने लड़के का यौन शोषण किया था|
पुलिस ने बताया,'24 वर्षीय आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन करावल नगर में धारा 377 आईपीसी और 6/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किया गया है|
पुलिस के मुताबिक,''महिला का 11 साल का बेटा करावल नगर के मदरसे में पिछले चार साल से पढ़ रहा था। 11 अक्टूबर को वह मदरसे से भाग कर अपने घर चला आया। घर पहुंचकर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद 13 अक्टूबर को पीड़ित की मां ने करावल नगर में थाने में मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, करावल नगर के एक मदरसे के मौलवी ने 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। मुश्किल से बच्चा मदरसे से भागा और गुड़गाँव पहुँचे के अपनी माँ को आपबीती बताई। उसने बताया कि मौलवी उससे पैर दबवाता था और यौन शोषण करता था। मामले में पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। दोषी को सज़ा दिलाएँगे।