मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: एटीएम से पैसा चोरी करने वाले दो शातिर को दबोचे

कानपुर: एटीएम से छेड़खानी करके पैसा निकालने वाले शातिरों को थाना कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों की पहचान हिम्मद S/O ईसराईल हरियाणा प्रदेश व दूसरे का नाम शमीम S/O महमूद हरियाणा प्रदेश के है।…

कानपुर: एटीएम से पैसा चोरी करने वाले दो शातिर को दबोचे
कानपुर: एटीएम से पैसा चोरी करने वाले दो शातिर को दबोचे | फ़ोटो: TVL News

कानपुर  एटीएम से छेड़खानी करके पैसा निकालने वाले शातिरों को थाना कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों की पहचान हिम्मद S/O ईसराईल हरियाणा प्रदेश व दूसरे का नाम शमीम S/O महमूद हरियाणा प्रदेश के है। जिनके द्वारा Hitachi के ATM में ATM का तार पीछे से खीच कर पैसे की चोरी की गई और इनके पास से 6 विभिन्न बैंको के ATM और 17400 RS बरामद हुये। 



पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम चार लोग गाडी से Hitachi ATM की रैकी करते है और उसमे अपने स्वयं के बैंक का कार्ड पैसा निकालने के लिये लगाते है और पिन कोड डाल देते है जैसे ही एटीएम मशीन से पैसा निकलने के लिये एटीएम का मुंह खुलता है वैसे ही पीछे से तार खींच देते है तो एटीएम का प्रोसेस पूरा न होने के कारण बैक खाते में ट्रांसजेक्शन फेल दिखाता है परन्तु पैसा ड्रा हो जाता है इस तरह हम लोग बैंक को चूना लगाकर पैसे चोरी करते है जिससे हमे पैसा भी मिल जाता है और हमारे खाते से पैसा कटता भी नही है।



 हम लोग Hitachi ATM का इस्तेमाल इसलिए करते है क्योकि उसमे काम आसानी से हो जाता है। यह काम हम लोग ज्यादातर दूसरे प्रान्तो मे करते है क्योकि एटीएम मे लगे कैमरे में आ जाने पर पहचाने न जा सके। कल्यानपुर मे भी इसी तरह Hitachi के ATM में हम चार लोग पैसा चोरी करने आये थे कि पकड लिये गये जो पैसा निकाले थे वो सब हमने दे दिया दो लोग जो बाहर थे वो भाग गये। मौके से भागे अभियुक्त के बारे में हिम्मद ने बताया कि मु??म्मिल पुत्र सलमुद्दीन जो मेरे गांव का है और दूसरे का नाम मुजम्मिल ही जानता है। 



भीड़ की मदद से पकडे गये दोनो व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। 




नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1.हिम्मद खान S/O ईसराईल नि0- ग्राम चहलका थाना काउडूह जिला नूहू हरियाणा प्रदेश 

2.शमीम S/O महमूद नि0- ग्राम चहलका थाना काउडूह जिला नूहू हरियाणा प्रदेश 


फरार अभियुक्त 

1.फरार अभियुक्त -मुजम्मिल पुत्र सलमुद्दीन नि0- ग्राम चहलका थाना काउडूह जिला नूहू हरियाणा प्रदेश 

2. फरार अभियुक्त-नाम पता अज्ञात 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।