मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली: ‘AAP’ नेता संदीप भारद्वाज ने फांसी लगाकर दी जान, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान; जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) अपने आवास पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घ…

दिल्ली: ‘AAP’ नेता संदीप भारद्वाज ने फांसी लगाकर दी जान, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली: ‘AAP’ नेता संदीप भारद्वाज ने फांसी लगाकर दी जान, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान; जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) अपने आवास पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है। वही,आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप भारद्वाज की मौत पर शोक जताया है।



बताया जा रहा है, दिल्ली एमसीडी चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से संदीप भारद्वाज काफी परेशान थे। पुलिस के अनुसार संदीप दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए टिकट मांगा था, मगर नहीं मिला था। कीर्ति नगर पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं। दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ कर रही है।



दिल्ली पुलिस ने कहा,''आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने कल अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। वह AAP ट्रेड विंग, दिल्ली के सचिव थे और राजौरी गार्डन में भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे|



अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया,''दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज जी की आकस्मिक मृत्यु बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं और पूरी पार्टी इस मुश्किल वक्त में संदीप जी के परिजनों के साथ खड़ी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।