मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Cash for Seat Case: ‘टिकट के बदले नोट’ केस में AAP विधायक से एसीबी की पूछताछ

नई दिल्ली: Delhi MCD polls 2022: AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली में एसीबी कार्यालय पहुंचे। कैश फॉर सीट केस में एसीबी AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से पूछताछ कर रही है| पूछताछ से पूर्व अखिलेश…

Cash for Seat Case: ‘टिकट के बदले नोट’ केस में AAP विधायक से एसीबी की पूछताछ
Cash for Seat Case: ‘टिकट के बदले नोट’ केस में AAP विधायक से एसीबी की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  Delhi MCD polls 2022: AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली में एसीबी कार्यालय पहुंचे। कैश फॉर सीट केस में एसीबी AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी  से पूछताछ कर रही है| पूछताछ से पूर्व अखिलेश पति त्रिपाठी ने अपनी सफाई में कहाकि, वह व्यक्ति (गोपाल खारी) खुद एक बिचौलिए के रूप में शामिल है। 



एसीबी कार्यालय के बहार अखिलेश पति त्रिपाठी  ने कहा कि,'जो व्यक्ति (गोपाल खारी) खुद ही दलाली में शामिल है और उसके खिलाफ कम से कम 50 मामले दर्ज हैं। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ बोलना जरूरी नहीं समझता हूं। कानून अपना काम कर रही है।"



भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बुधवार को एमसीडी चुनाव में एक टिकट को 90 लाख रुपए में बेचने के आरोप में आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले ओम सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।



मामले की सुनवाई बुधवार को दिल्ली के एवेन्यू कोर्ट में की गई| कोर्ट ने दो अभियुक्तों ओम सिंह और शिव शंकर पांडे को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा| वहीं तीसरे अभियुक्त प्रिंस रघुवंशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया| ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवीन गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि अब इन दोनो को 18 नवंबर को पेश किया जाएगा|



अधिकारियों के मुताबिक इन तीनों ने शिकायतकर्ता गोपाल खारी की पत्नी से एमसीडी चुनाव टिकट के लिए 90 लाख रुपये मांगे थे| एसीबी ने हलफनामा में विधायक अखिलेश त्रिपाठी और दूसरे विधायक राजेश गुप्ता की संलिप्ता की बात कही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।