रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में रांची के ईडी कार्यालय पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज 17 नवंबर को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था| ED के समक्ष CM हेमंत सोरेन की पेशी से पहले शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। JMM समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता रांची में सीएम आवास के बाहर इकट्ठा हुए।
JMM विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि,'हम इसे परेशानी न???ीं मानते हैं, आज हेमंत सोरेन एजेंसी(ED) के समक्ष अपनी सफाई देने गए हैं.....मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और हेमंत सोरेन ही रहेंगे। नेतृत्व परिवर्तन की जब बारी आएगी तब पार्टी उसपर विचार करेगी|
ईडी कार्यालय पहुंचने से पहले झारखंड CM ने कहा कि,जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं CM हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं|
“आपको तय करना है - षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी पर वार
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि,''आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है|