मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: अस्पताल में नाबालिग लड़की से रेप, चपरासी गिरफ्तार

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है…

दिल्ली: अस्पताल में नाबालिग लड़की से रेप, चपरासी गिरफ्तार
दिल्ली: अस्पताल में नाबालिग लड़की से रेप, चपरासी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़ित लड़की गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



दिल्ली पुलिस के अनुसार,'' दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गाजियाबाद (यूपी) के लोनी निवासी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना के बारे में गुरुवार को जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके पड़ोसी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है।



"पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी, जो चपरासी (संविदा कर्मचारी) के रूप में काम करता है, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को दिए अपने बयान में, उसने यह भी कहा कि वह उसका दोस्त था और दोनों एक-दूसरे को कुछ समय से जानते हैं। 



एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी को फोन किया था और उससे मिलने गई थी।  पड़ोसी युवक उसे अस्पताल के एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया, आगे की जांच जारी है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।