दिल्ली: गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन लूटकर भाग गए बदमाश
● गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने लूट ली एटीएम कैश वैन● ATM कैश वैन से 8 लाख लूट फरार हुए बदमाशनई दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में स्थित आईसीआईसीआई एटीएम के पास बदमाशों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
दिल्ली: गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन लूटकर भाग गए बदमाश | फ़ोटो: TVL News
● गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने लूट ली एटीएम कैश वैन
● ATM कैश वैन से 8 लाख लूट फरार हुए बदमाश
नई दिल्ली: नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में स्थित आईसीआईसीआई एटीएम के पास बदमाशों ने ATM कैश वैन के गनमैन की गोली मारकर हत्या कर कैश वैन को लूट लिया| यह घटना मंगलवार शाम (10 जनवरी) की है| वज़ीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम तकरीबन पांच बजे बदमाश कैश वैन के गार्ड (55) की गोली मारकर हत्या कर ATM कैश वैन से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए|
मंगलवार शाम 4:50 बजे जगतपुर स्थित आईसीआईसीआई एटीएम के पास एक कैश वैन आकर खड़ी हुई| उसे वहां पर पैसे जमा करवाने थे| लेकिन तभी पीछे से आये हथियारबंद बदमाशों ने वैन पर गोली चला दी| गोली सीधे पचपन वर्षीय गार्ड जय सिंह को लगी और उसने दम तोड़ दिया| उतनी ही देर में आरोपी वैन में मौजूद सारा कैश लेकर फरार हो गए| कहा जा रहा है कि आरोपी आठ लाख के करीब कैश लेकर फरार हो गए हैं
सीएमएस अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि,''वज़ीराबाद के एटीएम में लूट हुई है। घटना में गनमैन को गोली लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल जांच की जा रही है, नोटों की गिनती की जाएगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।