‘‘प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं..”: CM हाउस 'रेनोवेशन' मामले की CBI जांच पर केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...प्रधानमं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
‘‘प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं..”: CM हाउस 'रेनोवेशन' मामले की CBI जांच पर केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं और यह उनकी घबराहट दिखाता है। ये पहली जांच नहीं है, अब तक 50 से ज्यादा जांच करा चुके हैं...उन्होंने मेरे खिलाफ 33 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। वे पिछले 8 साल से जांच कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं मिला...इसलिए इन्होंने नई जांच शुरू की है, इसमें भी कुछ नहीं मिलने वाला।"
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नए आवास के निर्माण और नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई ने बुधवार को प्रारंभिक जांच दर्ज की|
बता दें कि, बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आवास के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था।इसके बाद एक स्टिंग ऑपरेशन में केजरीवाल के बंगले के अंदर का फोटो सामने बाहर आ गया था। इसमें बताया गया था कि यह रेनेवोशन उस समय हो रहा था जब दिल्ली कोरोना की भीषण महामारी से जूझ रहा था।'
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।