‘‘घोटालों के किंगपिन...”: दिल्ली CM हाउस 'रेनोवेशन' मामले की CBI जांच पर अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भ्रष्टाचार…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
‘‘घोटालों के किंगपिन...”: दिल्ली CM हाउस 'रेनोवेशन' मामले की CBI जांच पर अनुराग ठाकुर | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भ्रष्टाचार में लिप्त AAP की सरकार मुख्यमंत्री कार्यलाय से लेकर उनके नीचे मंत्री के नाम अलग-अलग घोटालों में है... किंगपिन (अरविंद केजरीवाल) अभी बाहर है चाहे फिर वह शराब घोटाले का हो या शीश महल का, यह "SHHHHH" का शोर बहुत आएगा। 'श' से शराब हो या 'श' से शीशमहल इसका शोर और गूंज होगी। इसके पीछे भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।"
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नए आवास के निर्माण और नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई ने बुधवार को प्रारंभिक जांच दर्ज की|
दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई द्वारा प्रारंभिक जांच दर्ज करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं और यह उनकी घबराहट दिखाता है। ये पहली जांच नहीं है, अब तक 50 से ज्यादा जांच करा चुके हैं...उन्होंने मेरे खिलाफ 33 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। वे पिछले 8 साल से जांच कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं मिला...इसलिए इन्होंने नई जांच शुरू की है, इसमें भी कुछ नहीं मिलने वाला।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।